undefined

दिल्ली और ओडिशा में सबसे ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े

पिछले 24 घंटों के दौरान देश के सात राज्यों तथा केंद्र शासनित प्रदेश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले में बढ़े हैं

दिल्ली और ओडिशा में सबसे ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े
X

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के सात राज्यों तथा केंद्र शासनित प्रदेश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले में बढ़े हैं। इनमें से सबसे ज्यादा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 635 तथा ओडिशा में 529 रोगी बढ़े हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक दो अरब 7 करोड़ 47 लाख 19 हजार 34 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 16 हजार 561 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख 23 हजार 535 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.28 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 5.44 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 18 हजार 53 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 35 लाख 73 हजार 94 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.53 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 4 हज़ार 189 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 87 करोड़ 85 लाख 37 हजार 440 कोविड परीक्षण किए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना सक्रिय मामले 635 बढ़ने से इसकी कुल संख्या 8840 हो गयी और इससे निजात पाने वालों की संख्या 1943069 हो गयी है। इस महामारी से छह और मरीजों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 26357 हो गया है। हरियाणा में कोरोना सक्रिय मामले 145 बढ़ने से इसकी कुल संख्या 4922 हो गयी और इससे निजात पाने वालों की संख्या 1024364 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 10651 है।पंजाब में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 407 सक्रिय मामले बढ़ने इसकी संख्या 13660 हो गयी है। वहीं इस बीमारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 747101 तक पहुंच गयी है और इस महामारी से राज्य में अब तक 17845 लोगों ने जान गंवाई है। ओडिशा में कोरोना 529 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या 4740 हो गयी है, जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या 1307304 तक पहुंच गयी है। इस अवधि में एक मरीज की मृत्यु होने से मृतकों का आंकड़ा 9153 हो गया है। राजस्थान में 141 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 4299 हो गयी हैं। इस दौरान 517 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1285774 तक पहुंच गयी है। मृतकों का आंकड़ा 9592 पर स्थिर रहा। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 61 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 5851 हो गयी हैं। इस दौरान 954 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2082137 तक पहुंच गयी है। इस दौरान राज्य में इस जानलेवा विषाणु की वजह से तीन मरीज की मौत हुई और मृतकों का आंकड़ा 23581 हो गया। मिजोरम 08 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 1096 हो गयी हैं। इस दौरान 218 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 233115 तक पहुंच गयी है। मृतकों का आंकड़ा 715 पर स्थिर रहा।

Next Story