undefined

कोलकाता में दुर्गा पंडाल में आग के कारण मूर्ति और शामियाना जला

आग ने धीरे-धीरे पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय वहां कोई नहीं था। मूर्ति को शाम में विसर्जित किया जाना था। घटना पर जांच के आदेश दिए गए हैं।

कोलकाता में दुर्गा पंडाल में आग के कारण मूर्ति और शामियाना जला
X

कोलकाता। शहर के साॅल्ट लेक इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल में बुधवार को अचानक आग लगने से वहां रखी देवी दुर्गा की मूर्ति और शामियाना जल कर खाक हो गए। हालांकि घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है।

अग्निशमन विभाग सूत्रों ने बताया कि बुधवार सुबह लगी आग ने धीरे-धीरे पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय वहां कोई नहीं था। मूर्ति को शाम में विसर्जित किया जाना था। घटना पर जांच के आदेश दिए गए हैं।

Next Story