undefined

इंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलाने वालों पर बरसे नरेंद्र मोदी

दिल्ली में कुछ लोगों द्वारा किसानों का ट्रैक्टर जलाने पर दुख जताते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं।

इंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलाने वालों पर बरसे नरेंद्र मोदी
X

देहरादून। 'नमामि गंगे' मिशन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिए छह बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। किसान कानून को लेकर विरोध पर मोदी ने कहा कि देश में किए गए कई सुधारों से देश का श्रमिक सशक्त होगा, देश का नौजवान सशक्त होगा, देश की महिलाएं सशक्त होंगी, देश का किसान सशक्त होगा। उन्होंने दिल्ली में कुछ लोगों द्वारा किसानों का टैªक्टर जलाने पर दुख जताते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं। विपक्ष ने राम मंदिर के भूमि पूजन का विरोध किया था। ये न किसानों के साथ हैं न जवानों के साथ।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार जब किसानों को उनके अधिकार दे रही है, तो ये लोग विरोध पर उतर आए। ये वही लोग हैं जो चाहते हैं कि देश का किसान खुले बाजार में अपनी उपज नहीं बेच पाए। टैªक्टर जलाने की घटना पर उन्होंने कहा कि जिन उपकरणों की किसान पूजा करता है, उन्हें आग लगाकर अब किसानों को अपमानित किया जा रहा हैं। पिछले दिनों देश ने देखा है कि कैसे डिजिटल भारत अभियान ने, जनधन बैंक खातों ने लोगों की कितनी मदद की है।जब यही काम हमारी सरकार ने शुरू किए थे, तो ये लोग इनका विरोध कर रहे थे। देश के गरीब का बैंक खाता खुल जाए, वो भी डिजिटल लेन-देन करे, इसका इन लोगों ने हमेशा विरोध किया। भारत की पहल पर जब पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही थी, तो ये भारत में ही बैठे ये लोग उसका विरोध कर रहे थे। जब सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण हो रहा था, तब भी ये लोग इसका विरोध कर रहे थे। आज तक इनका कोई बड़ा नेता स्टैच्यू आॅफ यूनिटी नहीं गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं।

Next Story