undefined

एक बार फिर झडप के बाद चीनी सेनिकों को पीछे खदेडा

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में 29-30 अगस्त की रात को भ्ताजा झड़प हुई है।

एक बार फिर झडप के बाद चीनी सेनिकों को पीछे खदेडा
X

नई दिल्ली। एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश में चीन को मुंह की खानी पड़ी। इसे लेकर भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में 29-30 अगस्त की रात को भ्ताजा झड़प हुई है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार चीनी सैनिकों ने बातचीत के विपरीत एक बार फिर पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर घुसपैठ की कोशि की। चीनी सैनिकों की गतिविधि का भारतीय जवानों ने कडा विरोध किया। इसे लेकर दोनों सेनाओं के बीच तीखी झडपें हुई, लेकिन भारतीय सेना ने चीन को आगे बढ़ने नहीं दिया। इस घटना के बाद भारत ने इस इलाके में जवानों तैनाती और बढ़ा दी है। झड़प के बावजूद, चुशूल में ब्रिगेड कमांडर लेवल की फ्लैग मीटिंग की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

याद रहे कि 15 जून की रात को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद चीन सीमा पर हुई यह दूसरी सबसे बड़ी घटना है। सरकार का कहना है कि चीनी सेना ने सीमा पर यथास्थिति बदलने की एक और कोशिश की। पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर चीनी सेनिकों ने हथियारों के साथ आगे बढने की कोशिश की तो भारतीय सेना ने उन्हें पीछे खदेड़ दिया।

Next Story