पायल घोष ने बताया जान का खतरा, मांगी वाई श्रेणी की सुरक्षा
पायल घोष ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में अनुराग कश्यप पर रेप का मामला दर्ज किया है

X
नयन जागृति29 Sept 2020 3:12 PM IST
मुंबई। बाॅलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर रेप का मामला दर्ज कराने के बाद फिल्म कलाकार पायल घोष ने खुद को जान का खतरा बताते हुए राज्यपाल से वाई कैटेगरी की सुरक्षा की मांग की है।
उन्होंने मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियरी से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले भी मौजूद रहे। पायल घोष ने खुद की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की। पायल घोष ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में अनुराग कश्यप पर रेप का मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। पायल घोष ने अनुराग कश्यप को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
Next Story