undefined

बिहार चुनाव में जिन्ना पर सियासी जंग

दरअसल बिहार में जाले विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार मस्कुर उस्मानी को लेकर नया विवाद शुरू हुआ है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि उस्मानी ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र संघ में रहते हुए जिन्ना की तस्वीर लगाई थी। इस यूनिवर्सिटी से जिन्ना की तस्वीर हटाए जाने पर उन्होंने काफी बवाल मचाया था।

बिहार चुनाव में जिन्ना पर सियासी जंग
X

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जिन्ना पर जंग शुरू हो गई है। भाजपा द्वारा एएमयू में जिन्ना का गुणगान करने वाले छात्र नेता को कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेस पर जिन्ना वादी होने के आरोपों को लेेकर कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला इसे पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि जिन्ना की मजार पर मत्था टेके भाजपा के अध्यक्ष और सवाल हमसे पूछे जा रहे हैं।

चुनाव में एक बार फिर जिन्ना को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने सामने हैं। दरअसल बिहार में जाले विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार मस्कुर उस्मानी को लेकर नया विवाद शुरू हुआ है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि उस्मानी ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र संघ में रहते हुए जिन्ना की तस्वीर लगाई थी। इस यूनिवर्सिटी से जिन्ना की तस्वीर हटाए जाने पर उन्होंने काफी बवाल मचाया था। उसपर मुकदमे के बाद जब पुलिस ने छापेमारी की थी तो कार्यालय से जिन्ना की तस्वीर बरामद हुई थी। भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार पर जिन्ना समर्थक होने का आरोप लगाया है। जाले सीट से ऋषि मिश्रा का टिकट काटकर कांग्रेस ने उस्मानी को टिकट दिया तो कांग्रेस के अंदर भी इसे लेकर विरोध के स्वर उठा रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिह ने कांग्रेस पर जिन्ना वादी को टिकट देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत ने तो कभी भी जिन्ना का समर्थन नहीं किया। कांग्रेस के इस कदम से यह साफ हो गया कि वह गांधी का रास्ता कब का छोड़ चुका है। उसने गांधी का नाम केवल सत्ता में बने रहने के लिए किया। बहरहाल इस मामले को लेकर आरोप प्रत्यारोप चल रहे हैं।

Next Story