undefined

पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर हमला, कांग्रेस पर लगाया साजिश का आरोप

अश्विनी शर्मा का दावा है कि उनकी कार पर पत्थर और बेसबाॅल बैट से हमला किया गया। उनका कहना है कि हमलावर किसान नहीं थे और सुनियोजित तरीके से की यह हमला किया गया।

पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर हमला, कांग्रेस पर लगाया साजिश का आरोप
X

नई दिल्ली। पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की कार पर बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था।

पुलिस के अनुसार भाजपा नेता पर यह हमला पठानकोट-जालंधर हाईवे पर टांडा के पास चोलांग टोल प्लाजा पर हुआ। हमले में उनकी गाडी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि अश्विनी शर्मा बाल-बाल बच गए। उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अचानक हुए इस हमले से बचा लिया। हमलावर कौन थे अभी इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है,। इसी टोल प्लाजा पर कुछ दिनों से केंद्र के कृषि सुधार कानून के विरोध में किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अश्विनी शर्मा का दावा है कि उनकी कार पर पत्थर और बेसबाॅल बैट से हमला किया गया। उनका कहना है कि हमलावर किसान नहीं थे और सुनियोजित तरीके से की यह हमला किया गया। किसानों के आंदेलन को बदनाम करने के लिए यह हमला किया गया। भाजपा नेताओं का आरोप है कि इस पूरी साजिश के पीछे कांग्रेस का हाथ है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ प्रदर्शनकारी अश्विनी शर्मा की कार को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद उन पर हमला किया जाता है।

Next Story