undefined

हाथरस की दूसरी चढाई पर निकले राहुल, डीएनडी पर जाम

प्रियंका गांधी स्वयं कार चलाकर हाथरस जा रही हैं। राहुल और प्रियंका के साथ 35 सांसद भी हैं, जो दिल्ली से हाथरस के लिए निकल गए हैं।

हाथरस की दूसरी चढाई पर निकले राहुल, डीएनडी पर जाम
X

नई दिल्ली। हाथरस प्रकरण को लेकर चल रहे हंगामे के बीच एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी सांसदों के साथ दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय से पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि उनके कार्यक्रम को देखते हुए डीएनडी फ्लाइवे पर बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके चलते वहां दो किमी लंबा जाम लगा है। प्रियंका गांधी स्वयं कार चलाकर हाथरस जा रही हैं। राहुल और प्रियंका के साथ 35 सांसद भी हैं, जो दिल्ली से हाथरस के लिए निकल गए हैं। कांग्रेस पार्टी पांच अक्तूबर को हाथरस सामूहिक दुष्कर्म की घटना के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है।

राहुल दोबारा हाथरस के लिए रवाना हो चुके हैं। दिल्ली नोएडा डायरेक्ट फ्लाइवे (डीएनडी) में सुरक्षाबलों का पहरा है। डीएनडी बाॅर्डर पर कमिश्नर आलोक सिंह भी पहुंच चुके हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं की भारी भीड़ भी राहुल के इंतजार मंे वहां पहुंची है। आम लोगों को बैरिकेडिंग पार करने से रोक दिया गया है। डीएनडी बाॅर्डर पर दो किमी लंबा जाम लग गया है। उधर दिल्ली में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ परिवार से मिलना और उनकी शिकायतें सुनना है।

राहुल गांधंी ने आज ट्वीट किया कि इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ न्च् सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं। किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए। दुनिया की कोई भी ताकत मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती। आज कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई सिस्टम नहीं बचा है? जबसे भाजपा सरकार सत्ता में आई है वहां कई केस हो चुके हैं। पहले लिचिंग और विपक्षी नेताओं की हत्या के मामले आते थे और उनके खिलाफ ही केस कर दिया जाता था।

दूसरी ओर आज स्मृति इरानी ने राहुल के हाथरस दौरे को पाॅलिटिकल स्टंट करार दिया । दूसरी ओर योगी के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने िकहा कि राहुल और प्रियंका ने हाथरस को राजनीतिक टूरिस्ट स्पाॅट बना दिया है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने हाथरस के डीएम पर भी कडी कार्रवाई की मांग की।

Next Story