undefined

राहुल गांधी, दीपेंद्र हुड्डा और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

धक्का मुक्की में सडक पर गिरे राहुल गांधी, कांग्रेसियों का बवाल

राहुल गांधी, दीपेंद्र हुड्डा और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया
X

नई दिल्ली। हाथरस गैंगरेप की घटना के बीच गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़िता के परिजनों से मिलने जाते समय यूपी सीम पर ही रोक लिया गया। झड़प के बीच राहुल गांधी गिर पड़े, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है। वहीं, राहुल गांधी के गिरने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। इसके बाद वे वाहन छोडकर पैदल चल दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। बाद में पुलिस के साथ रुक-रुक कर कार्यकर्ताओं की बीच झड़प चलती रही। हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दीपेंद्र हुड्डा और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

हाथरस के लिए निकले राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के काफिले को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा जीरो प्वाॅइंट पर रोक दिया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस द्वारा काफिले की गाड़ियां रोके जाने के बाद राहुल और प्रियंका कड़े सुरक्षा घेरे में पैदल ही हाथरस की ओर चल दिए। नोएडा पुलिस ने 0 प्वाॅइंट से यमुना एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के लिए सभी लेन बैरिकेड लगाकर बंद कर दी थी। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जब बैरिकेड हटाने की कोशिश तो पुलिस फोर्स और कांग्रेसियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस द्वारा काफिले की गाड़ियां रोके जाने के बाद राहुल और प्रियंका कड़े सुरक्षा घेरे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही हाथरस के लिए चल दिए। पुलिस लाइन से और फोर्स जीरो प्वाॅइंट पर बुलाया गया। दूसरी ओर नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ओर से कांग्रेसियों की भीड़ भी मौके पर पहुंच रही है।

राहुल और प्रियंका गांधी का काफिला डीएनडी से तो निकल गया, लेकिन ग्रेटर नोएडा जीरो प्वाॅइंट पर पहुंचते ही उसे रोका गया तो ट्रैफिक जाम हो गया। राहुल और प्रियंका गांधी को रोकने लिए ग्रेटर नोएडा में जीरो पाॅइंट और जेवर टोल प्लाजा पर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। राहुल और प्रियंका के हाथरस जाने की सूचना पर जिला प्रशासन राहुल और प्रियंका को बाॅर्डर पर ही रोकने की तैयारी कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने हाथरस में गैंगरेप पीड़िता के घर किसी के भी जाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई। साथ ही पूरे जिले में धारा-144 लागू कर सीमाएं सील कर दी गई हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हाथरस जाने के लिए दिल्ली से निकलें तो वहां जाने से पहले दोनों नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से बातचीत की। कांग्रेसियों के प्रदर्शन की सूचना पर डीएनडी फ्लाईवे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान आने-जाने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने यूपी की योगी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

Next Story