undefined

राहुल ने मोदी सरकार को बताया शुतुरमुर्ग सरकार

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था को बिगाडने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मोदी सरकार खुद देश को संकट में पहुंचाने के बाद इन समस्याओं का समाधान खोजने के नाम पर शुतुरमुर्ग बन जाती है।

राहुल ने मोदी सरकार को बताया शुतुरमुर्ग सरकार
X

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था को बिगाडने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मोदी सरकार खुद देश को संकट में पहुंचाने के बाद इन समस्याओं का समाधान खोजने के नाम पर शुतुरमुर्ग बन जाती है।

कोरोना संकट और जीडीपी का उदाहरण देते हुए राहुल ने ट्वीट किया कि मोदी सरकार के रहते हर गलत दौड़ में देश आगे है, कोरोना संक्रमण के आंकड़े हो या जीडीपी में गिरावट। देश हर जगह पिछड रहा है और सरकार इसका समाधान ढूंढने के बजाय आंखें मूंदे बैठी है। देश की जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। बेरोजगारी 45 साल में सबसे अधिक खतरनाक स्थिति में हैं। देश में 12 करोड़ लोगों की नौकरी जा चुकी है। केंद्र सरकार राज्यों को जीएसटी शुल्क का हिस्सा तक अदा नहीं कर पा रही है। दुनिया में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण और मौत भारत में हो रही हैं। देश की सीमा पर भी हालात ठीक नहीं हैं।

Next Story