undefined

किसानों के बंद में सड़क और रेल सेवा प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द

किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर को जाम कर दिया है। बंद भारत के चलते रेलवे ने लगभग 18 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया गया है। फिरोजपुर से लुधियाना, जालंधर, भटिंडा और अमृतसर से पठानकोट-जालंधर  जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है।

किसानों के बंद में सड़क और रेल सेवा प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द
X

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत बंद के कारण तमाम स्थानों पर रेल और सडक जाम हैं। नोएडा में डीएनडी गाड़ियों का लंबा जाम लगा हुआ है। गुरुग्राम हाइवे पर भी कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लगी है। इसके अलावा किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर किसानों ने पूरी तरह से जाम कर दिया है। दिल्ली-अमृतसर नैशनल हाइवे पर यातायात सेवा ठप्प है। इस बंद को कई राजनीतिक दलों ने भी समर्थन दिया है। लगभग 18 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया गया है।

किसान संगठनों द्वारा यह बंद सोमवार सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक के लिए किया गया है। किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर को जाम कर दिया है। बंद भारत के चलते रेलवे ने लगभग 18 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया गया है। फिरोजपुर से लुधियाना, जालंधर, भटिंडा और अमृतसर से पठानकोट-जालंधर जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा अमृतसर से फाजिल्का को जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। उत्तर रेलवे ने जानकारी देते हुए कहा है कि दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडलों में रेल परिचालन प्रभावित है क्योंकि किसान रेल की पटरियों पर बैठे हैं। दिल्ली संभाग में 20 से ज्यादा जगहों पर जाम है। अंबाला और फिरोजपुर मंडल में करीब 25 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि भारत बंद के कारण दिल्ली-गाजीपुर की तरफ से आने-जाने वाले दोनों मार्गों को यातायात के लिए प्रतिबंधित किया गया है। गाजियाबाद की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहन गौतमबुद्धनगर से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। हेल्पलाइन के लिए लोग 0-9971009001 पर कॉल कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा या आसपास के इलाके में आज न ही जाएं तो सही रहेगा। क्योंकि कई जगह रूट को डायवर्ट किया गया है या फिर रास्ता ही बंद है। यूपी-गाजीपुर बॉर्डर पर पूरी तरह से ट्रैफिक बंद है। लालकिले के आसपास रास्ता बंद हैं। छत्ता रेल-सुभाष मार्ग भी बंद है। दिल्ली-नोएडा के लिए डीएनडी का इस्तेमाल, गाजियाबाद के लिए विकास मार्ग (डायवर्जन) किया गया है। पंडित श्री राम शर्मा मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बंद है।

हरियाणा, पंजाब और वेस्ट यूपी में बंद का अधिक असर दिख रहा है।

Next Story