कंगना रनौत को हरामखोर कहने पर संजय राउत की तरक्की, मुख्य प्रवक्ता बने
संजय राउत को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है।

X
नयन जागृति8 Sept 2020 3:30 PM IST
मुंबई। कंगना रनौत के साथ विवाद के बीच हरामखोर कहने वाले शिवसेना सांसद संजय राउत का प्रमोशन उन्हे मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।
शिवसेना नेता संजय राउत को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। शिवसेना ने 10 अन्य सदस्यों को प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया है। जिनमें शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत, प्रियंका चतुर्वेदी और धीरशिल माने, महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब, उदय सामंत और गुलाबराव पाटिल, विधायक नीलम गोरे, प्रताप सरनाईक और सुनील प्रभु आदि शामिल हैं। कंगना रनौत के खिलाफ टिप्पणी करने वाले संजय राउत की आलोचना भी हुई है।
Next Story