undefined

चीन से जंग में जान देने को तैयारः शिया धर्मगुरु कल्बे जवाद

देश की रक्षा के लिए शिया मुसलमान जान कुर्बान करने को भी तैयार है।

चीन से जंग में जान देने को तैयारः शिया धर्मगुरु कल्बे जवाद
X

लखनऊ। प्रमुख शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि कारगिल की तरह चीन की सेना के खिलाफ युद्ध में शिया मुसलमान देश के साथ है। देश की रक्षा के लिए शिया मुसलमान जान कुर्बान करने को भी तैयार है।

कल्बे जवाद ने पीएम को भेज पत्र में लिखा है कि बीते दिनों से जो भारत-चीन की सीमा पर तनाव बना हुआ है और विशेषकर गलवान घाटी में चीन ने जो अमानवीय बर्ताव किया, हमारे सैनिकों के साथ जो किया, उसका जवाब हमारी बहुदुर सेना ने जमकर दिया है। आगे भी सेना आपके नेतृत्व में तैयार बैठी है। जंग हमारी सरहदों पर दस्तक दे रही है। कारगिल के युद्ध के समय भी देश का हर नागरिक भारतीय की सेना के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़ा है। शिया मुसलमान कारगिल की तरह लेह और लद्दाख के शिया भी भारत के साथ और चीन के खिलाफ हर कदम पर जंग के लिए तैयार खड़े हैं।

Next Story