undefined

स्टडी में अनुमानः 2050 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन जाएगा भारत

केंद्र सरकार के अनुमान भी इसके उलट नहीं हैं। पिछले दिनों नीति आयोग के चेयरमैन राजीव कुमार ने कहा था कि साल 2047 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

स्टडी में अनुमानः 2050 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन जाएगा भारत
X

नई दिल्ली। एक स्टडी में अनुमान लगाया गया है कि भारत साल 2050 तक जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अमेरिका पहले और चीन दूसरे नंबर पर होगा।

लैंसेंट की एक मेडिकल जर्नल की एक स्टडी में दुनियाभर के देशों में काम करने वाली आबादी के बारे में स्टडी के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है। ज्ञात रहे कि 2017 में भारत दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। इसी आधार पर स्टडी में कहा गया कि 2030 तक भारत चैथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके बाद भारत से आगे केवल अमेरिका, चीन और जापान होंगे। इस समय फ्रांस और ब्रिटेन भी भारत से आगे हैं और भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

केंद्र सरकार के अनुमान भी इसके उलट नहीं हैं। पिछले दिनों नीति आयोग के चेयरमैन राजीव कुमार ने कहा था कि साल 2047 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Next Story