undefined

सुशांत सिंह केसः सीबीआई ने रिया से की आठ घंटे पूछताछ

सुशांत सिंह केसः सीबीआई ने रिया से की आठ घंटे पूछताछ
X

नई दिल्ली। बाॅलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने अदाकारा व केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवती से 8 घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की टीम शुक्रवार को लगभग 10.30 बते डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहंुची थी। रिया चक्रवती से 11 बजे से 7 बजे तक पूछताछ की गई। सीबीआई द्वारा पूछताछ के दौरान रिया काफी परेशान नजर आ रही थी। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीआई की टीम रिया को फिर पूछताछ के लिए बुला सकती है।

सीबीआई ने रिया से 20 सवाल पूछे। रिया ने जांच टीम को बताया कि वह कैसे सुशांत सिंह के संपर्क में आई और इन दोनों के रिश्ते कैसे परवान चढ़े। रिया ने बताया कि 8 जून को ऐसा क्या हुआ था कि आप सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़कर अपने घर चलीं गईं और आपने सुशांत का नंबर भी ब्लाक कर दिया था?

आपको सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में किसने बताया? उस समय आप कहां थीं और जानकारी मिलने के बाद आपने क्या किया?

सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद क्या आप उनके बांद्रा स्थित घर गई थीं? अगर नहीं तो क्यों, आपकी कुछ तस्वीरें पोस्टमार्टम हाउस के बाहर की आईं हैं। वहां जाने की मंजूरी किसने आपको दी थी?

सुशांत के घर में आप किस हैसियत से रह रही थीं? क्या आप उनके फायनेंस देखती थीं और सुशांत के एटीएम का पिन आपको किसने और क्यों दिया था?

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ आपका रिश्ता कैसा था? उनकी बहनों और पिता के आरोप पर आपका क्या कहना है? क्या आपने 15 करोड़ रुपए का गबन किया है?

सुशांत का घर छोड़ने के बाद क्या आपने 9 से 14 जून के बीच उनसे, उनके किसी करीबी से, अभिनेता की सेहत के बारे में जानकारी ली थी।

अपने बालीवुड सफर के बारे में बताएं, कैसे बालीवुड में एंट्री हुई? किसी ने आपकी मदद की और क्या आज भी कोई आप का मेंटर है?

सुशांत के डिप्रेशन में होने की जानकारी आपको सबसे पहले कब मिली और उससे उन्हें निकालने में आपने अभिनेता की क्या मदद की?

सुशांत की मौत को आप क्या मानती हैं? हत्या या आत्महत्या? दोनों ही सूरत में आप किसे जिम्मेदार मानती हैं?

घर पर काम करने वालों से सुशांत के कैसे रिलेशन थे? क्या पैसों को लेकर वे बेफिक्र रहते थे या फिर खुद ही पैसे निकाल कर सबको देते थे?

उनके करीबी दोस्तों और उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकने वालों के बारे में आप क्या जानती हैं?

2017 से 2020 के बीच के आपके कुछ चैट्स सामने आए हैं। इनमें आप ड्रग्स को लेकर कुछ लोगों से बातचीत करती हुईं नजर आ रही हैं। इस पर आपकी क्या सफाई है?

सुशांत डाक्टर के पास जाते थे या डाक्टर घर आते थे? सुशांत कौन सी दवाईयां खाते थे, दवाइयों के पर्चे कहां हैं?

क्या सुशांत को बालीवुड में कोई परेशान कर रहा था? क्या कभी सुशांत की किसी से लड़ाई और झगड़ा हुआ? क्या आपको लगता है की बालीवुड से जुड़ा कोई उन्हें नुकसान पहुंचा सकता था?

आप क्या मुंबई पुलिस में किसी अधिकारी को जानती हैं? डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से आपकी पांच बार क्यों बात हुई?

सुशांत की कंपनियों में आपकी और आपके परिवार की क्या भूमिका थी? क्या इन कंपनियों में सिर्फ सुशांत के पैसे ही लगे हैं?

सितंबर 2019 को किसने आपको सुशांत की कंपनी में डायरेक्टर का पद संभालने के लिए कहा था? क्या आप सुशांत के प्रोफेशन से जुड़े फैसले लेती थीं?

सुशांत को आप चाय या काफी में मिलाकर सीबीडी क्यों देना चाहती थीं? आपने कहा है कि सुशांत ड्रग्स लेते थे? अगर वे ड्रग्स लेते थे तो आप क्या उनके लिए ड्रग्स लाती थीं?

सुशांत के परिवार द्वारा घर से आभूषण ले जाने, आत्महत्या के लिए उकसाने और परिवार से दूर रखने पर आपका क्या कहना है?

रिया चक्रवर्ती डीआरडीओ गेस्ट हाउस से निकलकर सीध्े सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंचीं और अपनी सुरक्षा की मांग की।

Next Story