undefined

सीएए विरोधियों को देश के दुश्मन की तरह पेश करना गलतः सोनिया गांधी

देश के लोकतंत्र को खत्म करने के साथ जिस प्रकार से लोकतांत्रिक संस्थानों को कमजोर किया जा रहा है, उससे आज लोकतांत्रिक व्यवस्था मुश्किल में आ गई है। लगातार संस्थानों का दुरुपयोग कर रही है, जो कि एक बहुत गलत परंपरा है। उन्होंने कहा कि सीएए विरोधियों को देश के दुश्मन की तरह पेश करना गलत है।

सीएए विरोधियों को देश के दुश्मन की तरह पेश करना गलतः सोनिया गांधी
X

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि देश के लोकतंत्र को खत्म करने के साथ जिस प्रकार से लोकतांत्रिक संस्थानों को कमजोर किया जा रहा है, उससे आज लोकतांत्रिक व्यवस्था मुश्किल में आ गई है। लगातार संस्थानों का दुरुपयोग कर रही है, जो कि एक बहुत गलत परंपरा है। उन्होंने कहा कि सीएए विरोधियों को देश के दुश्मन की तरह पेश करना गलत है।

सोनिया गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित अपने लेख में कहा है, देश की अर्थव्यवस्था गहरे संकट में है और भी कई मोर्चों पर देश मुश्किल में है, लेकिन लोकतांत्रिक को जिस तरह से निशाना बनाया जा रहा है, वो बहुत बहुत चिंता की बात है। सोनिया गांधी ने लिखा कि पीएम हमेशा दावा करते हैं कि वो 130 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन उनकी सरकार सत्ताधारी पार्टी राजनीतिक विरोधियों, वैचारिक विरोधियों और भाजपा को वोट ना करने वाले लोगों को दोयम दर्ज का नागरिक मानती है। देश के लोग सिर्फ वोटर नहीं हैं, वो ही राष्ट्र हैं। सरकार उनकी सेवा के लिए है, उन्हें परेशान करने के लिए नहीं। राजनीतिक विरोधियों और सिविल सोसायटी के लोगों को सरकार ने निशाने पर लिया है। अभिव्यक्ति की आजादी खतरे में दिख रही है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को देशद्रोही और आतंकवादी की तरह से पेश किया जा रहा है। अनेक मुद्दों को उछाल कर आमजन की जो वास्तविक समस्याएं हैं, उन पर ये ध्यान हटाया जा रहा है। सीएए और एनआरसी प्रोटेस्ट को लेकर उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार और भाजपा विपक्षी दलों और सिविल सोसायटी के हर विरोध प्रदर्शन के पीछे किसी ना किसी साजिश की बात कह देती है जो कि ठीक नहीं है। सीएए के विरोध में प्रदर्शनों पर जिस तरह से भाजपा और सरकार ने प्रतिक्रिया दी वो बहुत निराशाजनक थी। विरोध करने वालों को देश के दुश्मन की तरह पेश किया गया।

हाथरस को लेकर सोनिया गांधी ने अपने लेख में लिखा है कि दलित लड़की और उसके परिवार के साथ सरकार ने बर्ताव किया गया वो बेहद गलत और शर्मनाक है।

Next Story