undefined

सीमा पर तनाव, चीनी सेनिकों को फायरिंग के बाद खदेड़ा

सीमा पर तनाव, चीनी सेनिकों को फायरिंग के बाद खदेड़ा
X

नई दिल्ली l भारत और चीन की सेना के बीच सोमवार की रात को लद्दाख सीमा पर फायरिंग के बाद तनाव बढ़ गया है l बताया गया है कि चीनी सेना ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की, तो भारत के सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोका। उनके ना रुकने पर फायर किया गया। दोनों देशों की सेना के ब्रिगेड कमांडर की शांति वार्ता के दौरान इस घटना से तनाव बढ गया। चुशूल मोल्डो इलाके में दक्षिणी इलाके में ये गोलीबारी की घटना हुई। भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को उनकी सीमा में खदेड़ दिया। घटना के बाद चुशूल इलाके में बड़ी संख्या में सैनिकों का जमावड़ा बढ गया। तनाव के बीच अफसरों ने इसमें दखल देकर शांत करवा दिया। ये घटना 7 सितंबर को शाम करीब 6 से 7 के बीच बताई गई है। सूत्रों के अनुसार गुरूंग हिल और राजांग्ला हिल के बीच हुई इस घटना के दौरान फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ।

Next Story