undefined

पांचवी पास और सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले सीईओ, वेतन का नब्बे प्रतिशत करते थे दान

गुलाटी अपनी सैलरी का 90 फीसदी हिस्सा दान कर देते थे। फिलहाल एमडीएच कंपनी 1500 करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा की है। इस ग्रुप के पास 15 फैक्ट्रियां और 1000 डीलर हैं।

पांचवी पास और सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले सीईओ, वेतन का नब्बे प्रतिशत करते थे दान
X

नई दिल्ली। महाशियां दी हट्टी के स्वामी धर्मपाल महाशय साल 2017 में भारत के सबसे अधिक सैलरी लेने वाले सीईओ थे।

महाशय केवल पांचवीं कक्षा तक ही पढ़े हैं। लेकिन उनकी साल 2017 में सैलरी 21 करोड़ थी। उनकी ये सैलरी गोदरेज ग्रुप के आदि गोदरेज और विवेक गंभीर, हिंदुस्तान यूनिलीवर के संजीव मेहता और आईटीसी के वाईसी देवेशवर से भी ज्यादा थी। इकोनाॅमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2017 में एमडीएच का नेट प्राॅफिट 213 करोड़ रुपये था। जबकि वित्त वर्ष में कुल राजस्व 924 करोड़ रुपये था। कंपनी में गुलाटी की 80 फीसदी हिस्सेदारी थी। कल्याणकारी कार्य करने में सबसे आगे रहे एक बार महाशय धर्मपाल गुलाटी ये कह चुके हैं कि सस्ती कीमत पर बिकने वाले उत्पाद की गुणवत्ता में ईमानदार होना ही उनकी प्रेरणा है। वह 98 साल के होने के बावजूद भी सेवानिवृत नहीं हुए थे। वह इस उम्र में भी अपने बिजनेस के सभी फैसले लिया करते थे। वह कल्याणकारी कार्य करने में सबसे आगे रहे। उनका महाशय चुन्नी लाल चैरिटेबल ट्रस्ट (धर्मपाल गुलाटी के पिता के नाम पर ) 250 बेड का एक अस्पताल चलाता है। जो झुग्गी बस्ती वाले लोगों के लिए एक मोबाइल अस्पताल है। इसके साथ ही ये ट्रस्ट 20 स्कूल भी चलाता है।

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, गुलाटी अपनी सैलरी का 90 फीसदी हिस्सा दान कर देते थे। फिलहाल एमडीएच कंपनी 1500 करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा की है। इस ग्रुप के पास 15 फैक्ट्रियां और 1000 डीलर हैं। ऐसा कहा जाता है कि उत्तर भारत के 80 फीसदी बाजार पर इस कंपनी का ही कब्जा है। महाशय धर्मपाल गुलाटी को अक्सर अपने मसालों की एड में देखा जाता है। वह कंपनी का विज्ञापन खुद ही करते थे, जिसके चलते उन्हें दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र वाले एड स्टार तक कहा जाता था।

Next Story