undefined

जंगल राज का प्रभाव कम, अब बिहार भरेगा उड़ानः मोदी

इन रैलियों के साथ ही पीएम मोदी राज्य में अपने चुनाव प्रचार को खत्म करेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी कटिहार और किशनगंज में आज चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मधेपुरा जिले के बिहारगंज और अररिया में राहुल गांधी की रैलियां बुधवार को भी है।

जंगल राज का प्रभाव कम, अब बिहार भरेगा उड़ानः मोदी
X

पटना। बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के लिए आज मतदान के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले दस साल में बिहार में जंगलराज का प्रभाव कम हुआ है और अब राज्य विकास की उडान भरने के रास्ते पर है।

अररिया के फारबिसगंज में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कोरोना संकट के बीच बिहार ने बड़ा संदेश दिया है। दुनिया में हड़कंप मचा है। दूसरी तरफ बिहार के लोग घरों से निकल कर मतदान कर रहे हैं। यहां के लोगों के जेहन में लोकतत्र कितनी गहराई से बैठा हुआ है, यह पूरी दुनिया के लिए बड़ा संदेश है। विश्घ्व के लोगों को सोचना होगा कि बिहार के लोग लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। इसी धरती ने मानव जाति को लोकतंत्र दिया था। पीएम ने सरकार की योजनाओं का बखान किया साथ ही विपक्ष पर निशाना भी साधा। कहा कि बीते दशक में बिहार से जंगलराज के प्रभाव को कम किया है। अब आने वाले दशक में इतना विकास होगा कि बिहार उड़ान भरेगा। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फारबिसगंज और सहरसा में रैलियों को संबोधित करेंगे। इन रैलियों के साथ ही पीएम मोदी राज्य में अपने चुनाव प्रचार को खत्म करेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी कटिहार और किशनगंज में आज चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मधेपुरा जिले के बिहारगंज और अररिया में राहुल गांधी की रैलियां बुधवार को भी है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। इसमें 94 सीटों पर वोटिंग हो रही है। कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का ध्यान रखकर वोटिंग जारी है।स्श्रच् प्रमुख चिराग पासवान ने खगड़िया में मतदान किया और कहा कि विकास के लिए मतदान किया है।

Next Story