undefined

दिल्ली और बिहार में बंदी सरकारें हैंः सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने कहा है कि बिहार की जनता राज्य की तानाशाही सरकार के सामने आंसू बहा रही है, आज धरती के बेटों पर गंभीर संकट है, दलित-महादलितों को बेहाली की कगार पर छोड़ दिया गया है, समाज का पिछड़ा वर्ग इसी बदहाली का शिकार है, सवाल रोजगार का है, आज बेरोजगार युवा दर-बदर की ठोकरें खाने को विवश है।

दिल्ली और बिहार में बंदी सरकारें हैंः सोनिया गांधी
X

नई दिल्ली। आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार के वोटरों के नाम एक वीडियो संदेश जारी कर दिल्ली-बिहार की सरकारों को बंदी सरकार बताते हुए कहा है कि आज चारों ओर व्यापारबंदी, खेत खलिहान बंदी, नोटबंदी, तालाबंदी, रोटी रोजगार बंदी है लेकिन अब सब बंद करने का वक्त आ गया है, इस बंदी सरकार के खिलाफ बिहार की जनता तैयार है और अब बदलाव की बयार बह रही है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मंगलवार सुबह सोनिया गांधी के इस संदेश को शेयर किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि बदलाव की बयार है, कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का बिहार की जनता के नाम संदेश आपसे साझा कर रहा हूं, नए बिहार के लिए एकजुट होकर महागठबंधन को जीताने का समय है।

इस वीडियो में अपने संबोधन में सोनिया गांधी ने कहा है कि बिहार की जनता राज्य की तानाशाही सरकार के सामने आंसू बहा रही है, आज धरती के बेटों पर गंभीर संकट है, दलित-महादलितों को बेहाली की कगार पर छोड़ दिया गया है, समाज का पिछड़ा वर्ग इसी बदहाली का शिकार है, सवाल रोजगार का है, आज बेरोजगार युवा दर-बदर की ठोकरें खाने को विवश है। बिहार एक संपन्न राज्य है, उसके हाथों में गुण है, ताकत है लेकिन बेरोजगारी, पलायन, महंगाई ने आंखों में आंसू और पैरों में छाले दिए हैं, जो शब्द कहे नहीं जाते उन्हें आंसुओं से कहना पड़ता है, बिहार भारत का आईना है। ये भारत की शान और अभिमान है, सोनिया गांधी ने कहा कि अब सवाल बेरोजगारी, खेती बचाने, स्वास्थ्य, शिक्षा का है, बिहार की जनता कांग्रेस-महागठबंधन के साथ है, बिहार की जनता तैयार है और अब बदलाव की बयार है, अब एक नई इबारत लिखने का समय आ गया है।

Next Story