undefined

रिक्त पडी तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान

लोकसभा की जिन 3 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें दादरा नगर हवेली, मध्य प्रदेश की खंडवा और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट शामिल हैं।

रिक्त पडी तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान
X

नई दिल्ली। देश में विभिन्न स्थानों पर रिक्त पड़ी लोकसभा की तीन सीटों और विधानसभा की 30 सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर बताया है कि इन सभी सीटों पर 30 अक्टूबर को चुनाव होंगे। लोकसभा की जिन 3 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें दादरा नगर हवेली, मध्य प्रदेश की खंडवा और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट शामिल हैं।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश की एक, असम की 5, बिहार की दो, हरियाणा की एक, हिमाचल प्रदेश की 3, कर्नाटक की दो, मध्य प्रदेश की 3, महाराष्ट्र की एक, मेघालय की 3, नगालैंड की एक, राजस्थान की दो, तेलंगाना की एक और पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं। बता दें कि दादरा नगर हवेली से निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर का शव इसी साल फरवरी में होटल में फंदे से लटका मिला था। उनकी मौत के बाद से ही यह सीट खाली है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के खंडवा से बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का भी इसी साल मार्च में निधन हो गया था। वह कोरोना से पीड़ित थे। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव भी उनके दिल्ली के फ्लैट में फंदे पर लटका मिला था।

Next Story