undefined

देश का शाम छह बजे क्या बताएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। इस बात की संभावना है कि प्रधानमंत्री अपने संदेश में कोरोना वैक्सीन की तैयारियों को लेकर देश कहां पहुंचा है, इसकी जानकारी दे सकते हैं।

देश का शाम छह बजे क्या बताएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिर देश को क्या बताने जा रहे हैं! आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम उनके संदेश की सूचना को लेकर लोगों मंे उत्सुकता है।

प्रधानमंत्री ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। मोदी लोगों से इस प्रसारण से जुड़ने की अपील की है। पीएम मोदी का के इस संबोधन का प्रसारण दूरदर्शन और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म के माध्यम से किया जाएगा। मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। इस बात की संभावना है कि प्रधानमंत्री अपने संदेश में कोरोना वैक्सीन की तैयारियों को लेकर देश कहां पहुंचा है, इसकी जानकारी दे सकते हैं। साथ ही लोगों से सतर्कता बरतने की अपील भी कर सकते हैं। यह भी माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने इस संबोधन के दौरान लोगों से कोरोना को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाने की अपील भी कर सकते हैं।

Next Story