undefined

जफर इस्लाम का निर्विरोध राज्यसभा जाना तय?

जफर इस्लाम का निर्विरोध राज्यसभा जाना तय?
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की एकमात्र सीट पर राज्यसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता जफर इस्लाम का जाना लगभग तय माना जा रहा है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के राज्यसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाफ का नाम घोषित किया था। सांसद अमर सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार चला रही हैै, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कोई दल अपना प्रत्याशी नहीं उतार सकता। भाजपा के प्रत्याशी जफर इस्लाम ने अपने प्रतिनिधि उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना के माध्यम से विधानसभा में नामांकन दाखिल किया।

बता दे कि जफर इस्लाम उत्तर प्रदेश से भाजपा के एकमात्र सांसद होंगे। जफर इस्लाम यूपी के बहराइज के रहने वाले हैं और वह अक्सर टीवी डिबेट में नजर आते रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर ही जफर इस्लाम भाजपा में शामिल हुए थे और उनका राजनीतिक करियर भी भाजपा से ही शुरू हुआ है। सूत्रों के अनुसार जफर इस्लाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री के साथ-साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते हैं। सूत्रों की मानें तो सिंधिया ही जफर इस्लाम को भाजपा में लाए हैं।

Next Story