undefined

फसलों के जींस से छेड़छाड़ गलत : भागवत

फसलों के जींस से छेड़छाड़ गलत : भागवत
X

कोटा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंचालक डा.मोहन भागवत ने मंगलवार को कोटा में भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्मशताब्दी समापन को सम्बोधित करते हुए कहा कि कि फसलों के जींस के साथ छेड़छाड़ गलत है।

भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर उन्होंने हल की पूजा की। महावीर नगर तृतीय स्थित स्वामी विवेकानन्द विद्या निकेतन के श्रीरामशान्ताय सभागार में कार्यक्रम के दौरान भारत में जीएम खेती की अनुमति देने की चर्चा के बीच भागवत ने कहा कि फसल का मान बढ़ाना है। फसलों के जीन्स के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। वैज्ञानिक परीक्षण का हवाला देकर फसलों के जनकों के साथ छेड़छाड़ की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधी पक्की तकनीक हम क्यों लेंगे, हम व्यावहारिक बात करते हैं। जिसके परिणाम का किसी को पता नहीं है, ऐसी तकनीक हम क्यों लेंगे। विज्ञान आज का विचार है। उन्होंने जीन्स परिर्वतन से खेती के नुकसान को भी इंगित किया। यह राजनीतिज्ञों का विचार हो सकता है। खेती किसान का धर्म है, वह खेती में लाभ नहीं देखता है, वह सब का हित देखता है। उन्होंने कहा कि कृषि पेट भरने का व्यापार नहीं था। आधुनिक खेती के लिए जागरूकता चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वेदों में कृषि, वन और पशु को वैभव माना गया है।

इस अवसर पर संत निरंजन नाथ अवधूत व भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। भारतीय किसान संघ के सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण में देश भर में 10 हजार ग्राम इकाइयों को जोड़ा गया।

Next Story