undefined

नहीं रहे राम विलास पासवान

नहीं रहे राम विलास पासवान
X

नई दिल्ली। लोजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। पासवान के बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। पासवान पिछले कुछ समय से बीमार थे और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। 3 अक्टूबर को देर रात रामविलास पासवान के दिल का ऑपरेशन किया गया था। राम विलास पासवान 1969 में विधायक चुने गए थे। पासवान मोदी कैबिनेट में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री थे।

Next Story