चार राज्यों में भाजपा की हार तय: शरद पवार
X
Rishiraj Rahi14 March 2021 11:06 PM IST
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने दावा किया है कि भाजपा असम को छोड बाकी चार राज्यों में चुनाव हार जाएगी।
महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती शहर में पत्रकारों से वार्ता में पवार ने चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कथित रूप से शक्ति का दुरुपयोग करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की। महाराष्ट्र की शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता ने यह पूर्वानुमान लगाया। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में मार्च-अप्रैल के महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इन सभी राज्यों के मतों की गिनती दो मई को होगी।
Next Story