बोम्मई होंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री

X
Rishiraj Rahi27 July 2021 4:36 PM GMT
बेंगलुरू. बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद खाली हुई कर्नाटक के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अब बसवराज बोम्मई बैठेंगे। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में उन्हें कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया गया। बसवराज कल दोपहर तीन बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Next Story