- मुजफ्फरनगरः शाहपुर में अग्निपथ योजना के विरोध मे युवा पंचायत मे गरजे जंयत चौधरी
- अब पाकिस्तान के चुनावी पोस्टर मे नजर आई सिद्दू मुसेवाला की तस्वीर
- सपा के सभी आनुषंगिक संगठनों की कार्यकारिणी भंग की गयीं
- मोती झील के पास अंधेरा होने से हो रहे हैं हादसे, साफ-सफाई भी नहीं हो रही, सौंदर्यकरण कराकर पुलिस पिकेट भी बने: मनीष चौधरी
- मुजफ्फरनगरः अग्निपथ योजना के विरोध में जयंत चौधरी की पंचायत आज
- मुजफ्फरनगर....एसएसपी अभिषेक यादव का तबादला
- मेरठः गर्लफ्रेंड को रिंग गिफ्ट करने के लिए पंप मैनेजर से की थी 7 लाख की लूट, पुलिस ने तीन शातिर दबोचे
- मुज़फ्फरनगर..... उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के विरोध मे क्रांति सेना ने किया प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
- मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर चिकित्सकों को दी बधाई
- मुजफ्फरनगरः विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शुभारंभ
घोड़ा भाजपा के रंग में रंगा नजर आया तो मेनका गांधी को नहीं भाया

इंदौर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की रैली में भारतीय जनता पार्टी के झंडे के रंग में रंगे घोड़े से सियासी पारा गर्मा गया। खुद भाजपा की सांसद मेनका गांधी की संस्था 'पीपल फॉर एनिमल्स' ने पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज करने के लिए पुलिस से शिकायत की है। एनजीओ के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संयोगितागंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।कार्यकर्ताओं ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत मामला दर्ज करने का आवेदन दिया है।
जिस समय केंद्रीय मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा निकल रही थी, उसी वक्त संयोगितागंज इलाके में यह घोड़ा नजर आया था। उसे पूरी तरह से भाजपा के झंडे के रंग में रंगा गया था। उसके ऊपर कमल भी बनाया गया था। झंडे के रंगों- नारंगी और हरे रंग में रंगा हुआ था। घोड़े की गर्दन पर पार्टी का झंडा भी बांधा हुआ था। कई लोगों ने घोड़े की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। सोशल मीडिया पर भी घोड़े की तस्वीर को देखने के बाद कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।