undefined

छत्तीसगढ़ में बघेल की जगह सिंहदेव को मिलेगी कमान

दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने बताया कि उन्हें महासचिव केसी वेणुगोपाल का मैसेज मिला था। इसलिए दिल्ली जा रहे हैं। विधायकों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मेरे पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कोई भी अपने नेता से मिलने जा सकता है।

छत्तीसगढ़ में बघेल की जगह सिंहदेव को मिलेगी कमान
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी संकट के बीच दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक हफ्ते में दूसरी बार राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। उनके ्रप्रतिद्वंदी टीएस सिंहदेव भी दिल्ली में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी सिंहदेव को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उनका मानना है कि बघेल को अब इस्तीफा दे देना चाहिए और सिंहदेव को अगले ढाई तक राज्य की कमान संभालनी चाहिए।

दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने बताया कि उन्हें महासचिव केसी वेणुगोपाल का मैसेज मिला था। इसलिए दिल्ली जा रहे हैं। विधायकों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मेरे पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कोई भी अपने नेता से मिलने जा सकता है। छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में विधायक भी दिल्ली पहुंचे हैं। यह सभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जा रहे हैं। राज्य सरकार दो मंत्री और कुछ विधायक पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचे हुए हैं। इन विधायकों ने वरिष्ठ नेता व राज्य प्रभारी पीएल पूनिया से मुलाकात की।

हाल ही में भूपेश बघेल व मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली में राहुल गांधी से मिले थे। इसके बाद उनकी मुलाकात महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी हुई थी। इस बैठक के बाद माना जा रहा था कि कांग्रेस के अंदर विवाद कुछ शांत हुआ है, लेकिन एक बार फिर से सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली रवाना होने से पहले एक दर्जन विधायकों ने रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में बैठक की थी।

Next Story