undefined

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी में शामिल

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी में शामिल
X

देहरादून । उत्तराखंड में चुनाव से पहले महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

सरिता आर्य नैनीताल सीट से 2012 में विधायक रही हैं और इस सीट से टिकट का दावा कर रही थी। लेकिन यशपाल आर्य के बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनकी दावेदारी कमजोर हो गई थी। लिहाजा उन्होंने पिछले दिनों ही कांग्रेस आलाकमान को महिलाओं को टिकट ना देने को लेकर घेरा था। सरिता आर्य आज बीजेपी में शामिल हो गई हैं और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने देहरादून में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई। सरिता आर्या के साथ ही हीकांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता और वंदना गुप्ता भी बीजेपी में शामिल हुई हैं। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। असल में बीजेपी नेताओं से मुलाकात की खबर के बाद से इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि वह बीजेपी में शामिल हो सकती है।

Next Story