कई दिन भटकने के बाद हरक सिंह रावत को कांग्रेस में एंट्री
X
नयन जागृति21 Jan 2022 4:28 PM IST
देहरादून । कई दिन भटकने के बाद भाजपा से बर्खास्त हरक सिंह रावत को कांग्रेस में भाजपा हराओ के नारे के साथ एंट्री मिल गई है।
शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस के वार रूम में हरीश रावत की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी भी मौजूद रहे। हरक के साथ ही उनकी पुत्र वधू ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद हरक सिंह ने कहा कि 20 साल तक कांग्रेस के लिए संघर्ष किया है। एक बार फिर कांग्रेस को मजबूत करने में हम लोग जुटेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के लिए कोई शर्त नहीं रखी है। बिना शर्त शामिल हुआ। टिकट की बातों से भी इनकार किया। कहा कि यहां एक ही शर्त है, भाजपा को हराना।
Next Story