कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पार्टी से निष्कासित
X
नयन जागृति27 Jan 2022 10:27 AM IST
देहरादून । कांग्रेस के उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगाए गए हैं। इस बीच सूत्रों ने कहा है कि वह आज भाजपा जॉइन कर सकते हैं।
14 फरवरी को होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के आज भाजपा में शामिल होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक उपाध्याय टिहरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इससे पहले, कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जिसमें उपाध्याय का नाम नहीं था। इससे उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें और तेज हो गईं।
Next Story