undefined

भाजपा के उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा में शामिल

भाजपा के उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा में शामिल
X

देहरादून । उत्तराखंड कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।बीजेपी उन्हें टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है। पीएम नरेंद्र मोदी की देहरादून में हुई रैली में उनके भाजपा में शामिल होने की अफवाह उड़ी। कभी उनके दूसरे दलों में जाने की चर्चा रही। अटकलों के दौर के बीच किशोर ने कहा था कि वनाधिकार के मुद्दे पर वे सभी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं। लेकिन, आज उन्होंने बीजेपी का दामन थाम ही लिया। बीजेपी ज्वाइन करने के बाद किशोर ने कहा कि उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर लेजाने के लिए उन्होंने कांग्रेस छोड भाजपा ज्वाइन की है। भाजपा ज्वाइन करने के पीछे की वजह पर किशोर ने कहा कांग्रेस पार्टी से इसकी असली वजह पूछी जानी चाहिए कि उन्होंने कहा कि वह बीजेपी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएंगे।

Next Story