दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे चरणजीत सिंह चन्नी
X
Shivam Jain30 Jan 2022 7:06 PM IST
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 8 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। लिस्ट के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। जिन दो सीटों से चन्नी मैदान में उतरेंगे उसमें पहली चमकौर साहिब (एससी) सीट है और दूसरी भदौर सीट है जहां वो चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस पार्टी ने जिन 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की है उसमें तारसेम सिंह सियालका को अटारी उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सुखपाल सिंह भुल्लर को खेम करण, सतबीर सिंह सैनी को नवान शहर, इश्वरजोत सिंह चीमा को लुधियान साउथ, मोहन सिंह को जलालाबाद, चरणजीत सिंह चन्नी को भदौर, मनीष बंसल को बरनाला और विष्णु शर्मा को पटिलाया से उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि भदौर बरनाल जिले की सीट है। चन्नी को इस सीट पर आम आदमी पार्टी से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।
Next Story