undefined

अनपढ और शराबी मान क्या संभालेगा पंजाब : चरणजीत चन्नी

अनपढ और शराबी मान क्या संभालेगा पंजाब : चरणजीत चन्नी
X

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के सीएम फेस पर कहा कि, भगवंत मान एक शराबी और अनपढ़ व्यक्ति हैं। उन्होंने तीन साल में 12वीं पास की है। ऐसे व्यक्ति को हम पंजाब की कमान कैसे सौंप सकते हैं? इससे पहले भी चन्नी ने कई बार भगवंत मान को नशेड़ी बता चुके हैं।

यहीं नहीं, सीएम चन्नी ने भगवंत मान पर आरोप लगाते हुए कहा कि, भगवंत मान दिन में भी शराब का सेवन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, वो बिना शराब का सेवन किए किसी सभा में भी नहीं जाते। उन्होंने कहा कि अपने प्रचार अभियान में भी वो शराब के नशे में होते हैं। ऐसे में चन्नी ने व्यंग कसते हुए कहा कि, किसी शराबी को पंजाब की सियासत की बागडोर कैसे सौंपी जा सकती है।

गौरतलब है कि पंजाब चुनाव को लेकर सियासी जमीन पर राजनीतिक दांव पेंच का खोल जोर शोर से हो रहा है। बुधवार को पठानकोट में एक जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और आप पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दोनों पार्टियों को एक ही सिक्के के चट्टे-बट्टे कहा, पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि, पंजाब में आप और कांग्रेस के बीच नूरा कुश्ती का खेल चल रहा है।

Next Story