undefined

लालू यादव के समर्थन में क्या बोली प्रियंका वाड्रा

लालू यादव के समर्थन में क्या बोली प्रियंका वाड्रा
X

नई दिल्ली। हाल में ही लालू प्रसाद यादव को एक चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिया गया है। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का निर्देश दिया था। लालू प्रसाद यादव के सजा पर सुनवाई 21 फरवरी को होगी। इन सबके बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लालू के समर्थन में एक ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा की राजनीति के सामने नहीं झुकने के कारण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर हमला किया जा रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव ने उम्मीद जताई कि लालू प्रसाद को न्याय मिलेगा।

अपने ट्वीट में प्रियंका ने लिखा कि भाजपा की राजनीति का ये अहम पहलू है कि जो भी उनके सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है। लालू प्रसाद यादव जी पर इसी राजनीति के चलते हमला किया जा रहा है। मुझे आशा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

भले ही हाल के दिनों में बिहार विधान परिषद के चुनाव को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच तनातनी देखने को मिली। लेकिन कांग्रेस आलाकमान और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के रिश्ते अभी भी अच्छे हैं। हाल में ही लालू प्रसाद यादव को एक चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिया गया है। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का निर्देश दिया था। लालू प्रसाद यादव के सजा पर सुनवाई 21 फरवरी को होगी। इन सबके बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लालू के समर्थन में एक ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा की राजनीति के सामने नहीं झुकने के कारण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर हमला किया जा रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव ने उम्मीद जताई कि लालू प्रसाद को न्याय मिलेगा।

भाजपा की राजनीति का ये अहम पहलू है कि जो भी उनके सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है।

लालू प्रसाद यादव जी पर इसी राजनीति के चलते हमला किया जा रहा है। मुझे आशा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi)

Next Story