undefined

दो अक्टूबर से भारत जोडो यात्रा शुरू करेगी कांग्रेस

दो अक्टूबर से भारत जोडो यात्रा शुरू करेगी कांग्रेस
X

उदयपुर। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने रविवार को उदयपुर में चिंतन शिविर के समापन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दो अक्टूबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करेंगे। सभी युवा और सभी नेता इस 'यात्रा' में शामिल होंगे।

कांग्रेस अध्यक्षा ने कहा कि जन जागरण अभियान 15 जून से शुरू किया जाएगा। इसी के साथ सोनिया गांधी ने युवा, वरिष्ठ समेत तमाम पार्टी नेताओं का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने एक विशेष नारा भी दिया। पार्टी अध्यक्षा ने कहा कि हम इस परिस्थिति से उभरेंगे। यही हमारा दृढ़ निश्चय है और यही हमारा नव संकल्प है।

Next Story