undefined

बिहार में 11 कांग्रेंस विधायक टूटकर एनडीए में शामिल हो सकते हैं

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 19 विधायक जीते हैं। पार्टी नेता भरत सिंह ने दावा किया है कि इनमें से 11 विधायक ऐसे हैं जो बाहर से आए और चुनाव जीते और वे पार्टी का कैडर नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया अनेक लोगों ने पैसा देकर टिकट हासिल किए।

बिहार में 11 कांग्रेंस विधायक टूटकर एनडीए में शामिल हो सकते हैं
X

पटना। बिहार के कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक भरत सिंह ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के 11 विधायक टूट कर एनडीए में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में जल्द ही यह सब सामने आ जाएगा। हालांकि, कांग्रेस हाईकमान ने उनके बयान को गलत बताया है।

हाल में सम्पन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 19 विधायक जीते हैं। पार्टी नेता भरत सिंह ने दावा किया है कि इनमें से 11 विधायक ऐसे हैं जो बाहर से आए और चुनाव जीते और वे पार्टी का कैडर नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया अनेक लोगों ने पैसा देकर टिकट हासिल किए। भरत सिंह ने कहा कि एनडीए की निगाह कांग्रेस के विधायकों पर है। भरत सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा भी पार्टी तोड़ने की इच्छा रखते हैं। जो 11 कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ना चाहते हैं उन सब के मार्गदर्शक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सदानंद सिंह हैं। सदानंद सिंह और मदन मोहन झा एमएलसी बनाना चाहते हैं। राज्यपाल कोटे से अभी एमएलसी का नाॅमिनेशन होना है। उन्होंने कहा कि वह शुरू से आरजेडी से कांग्रेस के गठबंधन के खिलाफ रहे हैं। पार्टी को अब भी आरजेडी से अलग हो जाना चाहिए। बिहार में पार्टी को बचाने के लिए पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब है कि हाल ही में बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कांग्रेस हाईकमान से बिहार के प्रभार से मुक्त करने की गुजारिश की थी।

Next Story