undefined

तीरथ मंत्रिमंडल में 11 मंत्री ले सकते हैं शपथ

कैबिनेट मंत्रियों के नामों पर अंतिम निर्णय दिल्ली की मुहर के बाद ही होगा। सूत्रों केे अनुसार त्रिवेंद्र सरकार में सबसे ज्यादा पावरफुल मंत्री रहे मदन कौशिक को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

तीरथ मंत्रिमंडल में 11 मंत्री ले सकते हैं शपथ
X

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री परिवर्तन के बाद तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल विस्तार आज शुक्रवार शाम को हो रहा है। कैबिनेट मंत्रियों के नामों पर अंतिम निर्णय दिल्ली की मुहर के बाद ही होगा। सूत्रों केे अनुसार त्रिवेंद्र सरकार में सबसे ज्यादा पावरफुल मंत्री रहे मदन कौशिक को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मदन कौशिक की बतौर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री अरविंद, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्य, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य को दोबारा पारी खेलने का मौका दिया जाएगा। यमकेशवर विधायक तू खंडूरी, डिडिहाट से बिशन सिंह चुफाल, कालाढूंगी से बंशीधर भगत, विकासनगर से मुन्ना सिंह चैहान और खटीमा से पुष्कर सिंह धामी को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। ऐसा करने से तीरथ की ओर से गढ़वाल व कुमाऊं मंडलों में संतुलन की कोशिश होगी । भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बताया कि 11 विधायकों को आज पद और गोपनियता की शपथ दिलाई जाएगी।

इस बीच कई विधायकों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से दून में सेफ हाउस में मुलाकात की। यहां मंत्रिमंडल गठन के साथ ही विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। उत्तराखंड भाजपा संगठन में भी बडे बदलाव की संभावना है।

Next Story