रामदास आठवले की पार्टी में शामिल हुईं एक्ट्रेस पायल घोष
पायल यहां पार्टी प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं। उन्हें पार्टी की महिला विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
X
नयन जागृति26 Oct 2020 3:31 PM IST
मुंबई। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वालीं एक्ट्रेस पायल घोष सोमवार को भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) में शामिल हो गईं।
पायल यहां पार्टी प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं। उन्हें पार्टी की महिला विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया है।आठवले ने इस अवसर पर कहा, पार्टी में शामिल होने के लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं और उनका स्वागत करता हूं।
कश्यप पर बलात्कार , महिला को अपमानित करने के इरादे से हमला करने, 341 और प्रताड़ना के तहत आरोप लगाया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस ने कश्यप को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान, अनुराग से करीब 8 घंटे तक पूछताछ हुई थी।
Next Story