undefined

दीदी के मुकाबले भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने भवानीपुर सीट के लिए किया नामांकन

प्रियंका ने कहा कि उन्होंने राज्य में हो रहे अन्याय के खिलाफ लोगों की सुरक्षा के लिए देवी काली से प्रार्थना की। प्रियंका ने कहा कि उनकी लड़ाई सत्ता में मौजूद उस पार्टी के खिलाफ है, जिसने जनता के खिलाफ अन्याय और हिंसा को बढ़ावा दिया है।

दीदी के मुकाबले भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने भवानीपुर सीट के लिए किया नामांकन
X

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट के उपचुनाव के लिए आज भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने नामांकन दाखिल कर दिया। प्रियंका टिबरेवाल ने कोलकाता के अलिपोर में अपना नामांकन किया। इस दौरान भाजपा नेता और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस सीट पर प्रियंका टिबरेवाल का मुकाबला राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से होगा। ममता दो दिन पहले ही कोलकाता में नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। विधानसभा चुनाव में ममता नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन उन्हें भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने हरा दिया था। बंगाल का सीएम बने रहने के लिए ममता को भवानीपुर से चुनाव जीतना जरूरी है। प्रियंका टिबरेवाल ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है। इससे पहले शनिवार को प्रियंका ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रियंका ने चुनाव बाद हुई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर तंज कसा था। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने राज्य में हो रहे अन्याय के खिलाफ लोगों की सुरक्षा के लिए देवी काली से प्रार्थना की। प्रियंका ने कहा कि उनकी लड़ाई सत्ता में मौजूद उस पार्टी के खिलाफ है, जिसने जनता के खिलाफ अन्याय और हिंसा को बढ़ावा दिया है। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी को मतदान से पहले ही पारदर्शी चुनाव नहीं होने की आशंका जताई। बता दें कालीघाट में ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का घर है और यह इलाका भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में ही आता है।

Next Story