undefined

भाजपा नेताओं ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

पिछले कई महीनों से कार्यकर्ताओं की हत्या और हमलों से नाराज भाजपा नेताओं ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। उनका आरोप है कि ममता बनर्जी सरकार में राज्य के अंदर कानून व्यवस्था पूरी तरह से चैपट हो गई है।

भाजपा नेताओं ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
X

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पिछले कई महीनों से कार्यकर्ताओं की हत्या और हमलों से नाराज भाजपा नेताओं ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। उनका आरोप है कि ममता बनर्जी सरकार में राज्य के अंदर कानून व्यवस्था पूरी तरह से चैपट हो गई है।

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं। बिहार में विजय के बाद भाजपा ने अपनी पूरी ताकत अब पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में झोंक दी है। गुरुवार को बंगाल में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर पत्थरबाजी की घटना से नाराज भाजपा अब ममता सरकार पर हमलावर हो गई है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की स्थिति पिछले चुनावों में काफी खराब रही है। पिछले चुनाव के नतीजों पर गौर करें तो ममता बनर्जी की टीएमसी को सबसे ज्यादा 211 सीट, कांग्रेस को 44, लेफ्ट को 26 और भाजपा को मात्र 3 सीटें मिली थीं। बंगाल में सत्ता हासिल करने के लिए 148 सीटें हासिल करना जरूरी है।

Next Story