undefined

कैप्टन ने नवजोत सिंह सिद्धू को नहीं बुलाया लंच पर

अमरिंदर सिंह ने सभी विधायकों और सांसदों को 21 जुलाई को पंचकूला में लंच के लिए आमंत्रित किया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को अभी तक इसके लिए निमंत्रण नहीं मिला है।

कैप्टन ने नवजोत सिंह सिद्धू को नहीं बुलाया लंच पर
X

अमृतसर। कांग्रेस में घमासान थम नहीं रहा है। हाईकमान ने भले नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का मुखिया बना दिया है लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह उसे मानने को तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को छोड़कर सभी कांग्रेस विधायकों और सांसदों को 21 जुलाई को दोपहर भोजन के लिए आमंत्रित किया है।

पंजाब कांग्रेस में खटपट के बीच अमरिंदर सिंह ने सभी विधायकों और सांसदों को 21 जुलाई को पंचकूला में लंच के लिए आमंत्रित किया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को अभी तक इसके लिए निमंत्रण नहीं मिला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को निमंत्रण नहीं भेजने से चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है।

याद रहे कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार कोनवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्त करने की घोषणा की थी। नए कार्यकारी अध्यक्ष संगत सिंह गिलजियान, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा हैं। पीपीसीसी अध्यक्ष के रूप में नामित होने के बाद, सिद्धू ने जालंधर से लौटते समय पटियाला के दुख निवारण साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका।

Next Story