undefined

मध्य प्रदेश में सो रही है कांग्रेसः दिग्विजय सिंह

इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, मगर हमारे एमपी के किसान भोले-भाले हैं और यहां तो कांग्रेसी भी सो रहे हैं।

मध्य प्रदेश में सो रही है कांग्रेसः दिग्विजय सिंह
X

राजगढ़ । एक सभा के दौरान दिग्विजय सिंह कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस देश के किसानों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसान कृकृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, मगर हमारे एमपी के किसान भोले-भाले हैं और यहां तो कांग्रेसी भी सो रहे हैं। फिर उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि किसान विरोधी कानून के खिलाफ आप लोग आवाज उठाइए।

गौरतलब है कि किसानों को मुआवजा नहीं दिए जाने के खिलाफ राजगढ़ में यूथ कांग्रेस ने यात्रा निकाली थी, जिसे दिग्विजय सिंह ने हरी झंडी दिखाई। इसी दौरान इन्होंने ये बातें कहीं। बता दें कि दिल्ली में पिछले एक महीने से कृकृषि कानूनों के खिलाफ में किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान एमएसपी की लिखित गारंटी चाहते हैं और ये कानून रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

Next Story