undefined

त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुर्सी पर खतरा, पहुंचे दिल्ली

आज शाम को पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में बात पर फैसला होगा कि उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन किया जाएगा या फिर त्रिवेंद्र सिंह रावत को आगामी चुनाव तक मुख्यमंत्री पद पर बरकरार रखा जाएगा।

त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुर्सी पर खतरा, पहुंचे दिल्ली
X

देहरादून। उत्तराखंड में सियासी उथल पुथल और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली पहुंच गए हैं। मामले को लेकर पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में चर्चा होने की संभावना है।

उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही आज शाम को पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में बात पर फैसला होगा कि उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन किया जाएगा या फिर त्रिवेंद्र सिंह रावत को आगामी चुनाव तक मुख्यमंत्री पद पर बरकरार रखा जाएगा। याद रहे कि अगले साल 2022 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव भी हैं। नेतृत्व परिवर्तन की स्थिति में सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज रेस में सबसे आगे हैं। त्रिवेंद्र के साथ कई विधायक भी दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। इससे पहले देहरादून में बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक हुई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। रमन सिंह ने कोर ग्रुप की बैठक में मौजूद हर सदस्य से अलग-अलग बातचीत की और मुख्यमंत्री के सरकारी आवास भी गए थे, जहां पार्टी के करीब 40 विधायक मौजूद थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को भी कोर ग्रुप की अचानक बुलाई गई इस बैठक में शरीक होना था, लेकिन वे नहीं पहुंच पाए। हालांकि, रमन सिंह के दिल्ली लौटने से पहले यहां जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर निशंक ने उनसे मुलाकात की। इतनी तेजी से हुए घटनाक्रम ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज कर दी।

Next Story