धम्मं शरण गच्छामी, ममता बनर्जी, निवास पर हुई पूजा
मुख्यमंत्री बनर्जी के घर पर पूजा का आयोजन किया गया है। ममता के कालीघाट स्थित आवास पर भतीजे अभिषेक बनर्जी ने पूजा का आयोजन किया है। इस आयोजन में पुरी के जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी पूजा कराने पहुंचे हैं।
X
Rishiraj Rahi26 Feb 2021 3:14 PM IST
कोलकाता। चुनावों के लिए चल रही तैयारी के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर पर पूजा की गई।
चुनावों में धार्मिक नारों के बीच आज सीएम के निवास पर धार्मिक आयोजन हो रहा है। पांच राज्यों में से सबसे ज्यादा सियासी चर्चा बंगाल को लेकर है। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के अलावा भारतीय जनता पार्टी भी महीनों से पहले से सक्रिय हो गई थी। आगामी चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री बनर्जी के घर पर पूजा का आयोजन किया गया है। ममता के कालीघाट स्थित आवास पर भतीजे अभिषेक बनर्जी ने पूजा का आयोजन किया है। इस आयोजन में पुरी के जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी पूजा कराने पहुंचे हैं।
Next Story