undefined

भाजपा के यूपी प्रभारी होंगे धर्मेंद्र प्रधान, सात सह प्रभारी बनाए

पार्टी ने यहां धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी नियुक्त किया है और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सरोज पांडे और अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, विवेक ठाकुर, कैप्टन अभिमन्यू और अन्नपूर्णा देवी को सह-प्रभारी बनाया है।

भाजपा के यूपी प्रभारी होंगे धर्मेंद्र प्रधान, सात सह प्रभारी बनाए
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के चलते उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब समेत पांच राज्यों के चुनाव प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया। इसके तहत केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश, प्रहलाद जोशी को उत्तराखंड और गजेन्द्र सिंह शेखावत को पंजाब विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है।

कई राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश पर खास फोकस भाजपा ने रखा है। यहां प्रभारी के साथ सह-प्रभारियों की फौज उतार दी है। पार्टी ने यहां धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी नियुक्त किया है और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सरोज पांडे और अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, विवेक ठाकुर, कैप्टन अभिमन्यू और अन्नपूर्णा देवी को सह-प्रभारी बनाया है। भाजपा के मुताबिक, बात करें उत्तराखंड की तो इस राज्य के चुनाव की कमान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को दिया गया है। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रहलाद जोशी के साथ भाजपा सांसद लाकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है।

Next Story