undefined

सुरजेवाला के बाद दिग्विजय सिंह भी कोरोना पाॅजिटिव

दिग्विजय सिंह ने खुद ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। फिलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटाइन हूं।

सुरजेवाला के बाद दिग्विजय सिंह भी कोरोना पाॅजिटिव
X

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के बाद कांग्रेस नेता दिग्गविजय सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह दिल्ली आवास पर क्वारंटाइन हो गए हैं।

दिग्विजय सिंह ने खुद ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। फिलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटाइन हूं। इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।

दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला ने लिखा कि आज सुबह मैं कोरोना पाॅजिटिव आया हूं। बीत दिनों में जो कोई भी मेरे संपर्क में आया हो, वह खुद को आइसोलेट कर ले और जरूरी सावधानी बरते। रणदीप सुरजेवाला को राहुल गांधी के करीबी नेताओं में शुमार किया जाता है।

Next Story