undefined

पूर्व कांग्रेस मंत्री कृपाशंकर सिंह भाजपा में शामिल

पूर्व कांग्रेस मंत्री कृपाशंकर सिंह भाजपा में शामिल
X

मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे कृपाशंकर सिंह बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कृपाशंकर सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। यूपी के जौनपुर में राजपूत परिवार में जन्मे कृपाशंकर सिंह को सियासत में आने के बाद कांग्रेस ने उनकी लोकप्रियता को देखते हुए राज्य सरकार में गृहमंत्री का दर्जा दे दिया था। बाद में मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष पद भी उन्हें सौंप दिया गया। 1971 में कृपाशंकर सिंह जौनपुर से मुंबई आ गए थे। वह और उनके भाई नौकरीपेशा थे। 70 के दशक के हिसाब से उनकी पर्याप्त आय थी। साथ ही उनके परिवार की एक किराने की भी दुकान हुआ करती थी। समाजसेवा में आने के बाद धीरे-धीरे हिंदी भाषी लोगों में उनकी पहचान बनने लगी और वो लोकप्रिय होने लगे। उनकी विनम्रता और सहजता लोगों को आकर्षित करती रही।

Next Story