पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का निधन
नयन जागृति17 Dec 2020 11:03 AM IST
लखनऊ । भाजपा के वरिष्ठ और दिग्गज पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का बुधवार की रात निधन हो गया। उन्होंने मेदांता अस्पताल में अंतिम साँस ली। भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक गोंडा के पूर्व सांसद और राष्ट्रीय पदों पर रह चुके सत्यदेव सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे।
उनकी तबियत कहरब होने के बाद मेदांता में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही देवीपाटन मंडल में शोक छा गया है।
Next Story